
सरवल कोटेदार विकास खंड असोथर का चुनाव निर्विघ्नता पूर्वक हुआ सम्पन्न
फतेहपुर/असोथर विकास खंड की ग्राम पंचायत सरवल में निर्विघ्नता पूर्वक कोटेदार का चुनाव शासन की मंशा के आधार सम्पन्न हुआ। जिसमें शासन द्वारा नामित अधिकारियों के समक्ष प्रधान /प्रशासक गोरे दुबे की उपस्थिति में ग्राम पंचायत की खुली बैठक हुई। जिसमें ग्रामीणों द्वारा पंचायत भवन में उपस्थित हो कर दो पक्षों में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिसमें प्रथम प्रत्यासी साधना देवी पत्नी चंद्र प्रकाश तिवारी को 205 वोट पाकर विजयी घोषित किया गया। जबकि अभिलाषा देवी पत्नी अंकित तिवारी को 115 वोट में ही सिमट गई। शासन प्रशासन की उपस्थिति में शांति पूर्वक चुनाव की प्रक्रिया पूर्ण हुई।
इससे पूर्व का हवाला देते हुए बताते चलें कि इसी ग्राम पंचायत सरवल में ही 25/05/2026 को सोमेश्वर पुत्र शिवसरन को खुली बैठक में ही सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित किया गया। जिसमें अनारक्षित सीटो घोषित की गई थी ।जिसकी सूची शासन द्वारा जारी की गई । शासन द्वारा ही सम्पूर्ण कागजाद् जमा कराने का आदेश दिया गया । चयनित आदेश पत्र भी जारी किया गया। फिर भी दुबारा महिला अनारक्षित सीट का आदेश दिया गया। जिसमें पुनः 03/08/2026 को चुनाव की घोषणा की गई। जिसमें चुनाव शासन प्रशासन की उपस्थिति में ग्राम पंचायत की खुली बैठक में साधना देवी पत्नी चंद्र प्रकाश को विपक्षी प्रत्यासी से 90 वोट अधिक मिले। जिससे गांव में खुशी की लहर देखते ही बनती है।



