
Uncategorizedउत्तर प्रदेश
जनपद न्यायालय में अधिवक्ताओं की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी से एक खास मुलाकात
वन फोर्थ न्यूज प्रयागराज lअधिवक्ता मोहम्मद हन्जला फारूकी (सद्दाम हुसैन )अध्यक्ष प्रयागराज जन कल्याण समिति,आज जनपद न्यायालय में अधिवक्ताओं की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी से एक खास मुलाकात की दिनांक 22 अक्टूबर 2024 को प्रयागराज के अधिवक्ता गणों द्वारा उत्तर प्रदेश माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को जिला अधिकारी प्रयागराज के माध्यम से एक ज्ञापन दिया गया जिसमें जिसमें अधिवक्ताओं द्वारा निम्नलिखित मांगे की गई
- यह कि जल्द से जल्द एडवोकेट प्रोडक्शन एक्ट लागू किया जाए
2.यह की अधिवक्ताओ के लिए अस्थाई व्यवस्थित चैंबर और वाहन पार्किंग की व्यवस्था की जाए - यह कि अधिवक्ताओं के लिए सामूहिक स्वास्थ्य बीमा और मृत्यु उपरांत टर्म पॉलिसी की योजना हो
- यह की राज्यसभा एवं विधानसभा परिषद में अधिवक्ताओं के लिए सीट आरक्षित की जाए
- यह कि जिला न्यायालय में मॉनिटरिंग सेल में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व महामंत्री को मौका
- यह की अदालतों में रिक्त न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों की नियुक्ति न्यायहित में शीघ्र की जाए
- यह की बार काउंसिल उत्तर प्रदेश में सदस्यों की संख्या वर्तमान में अधिवक्ताओं की संख्या के अनुपात में बढ़ाने की मांग।
- रिपोर्ट शाहनूर आलम



