उत्तर प्रदेशफतेहपुरसमाजसेवा

जुनैद को मिली दिव्यांग महागठबंधन की कमान, समर्थकों ने दी बंधाई

कैमरामैन शाहनूर आलम के साथ रोहित कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

फतेहपुर। दिव्यांग महागठबंधन उत्तर प्रदेश, लखनऊ ने फतेहपुर जनपद के खेलदार निवासी जुनैद मोनिस सिद्दीकी को संगठन और दिव्यांग जन के अधिकारों व हितों के लिए समर्पण को देखते हुए फतेहपुर जनपद का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया। संस्था के अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव ने मनोनयन पत्र जारी करते हुए जुनैद जी को शुभकामनाएं और दिशा निर्देश जारी किए। वहीं जुनैद जी बताया कि वह दिव्यांग महागठबंधन के दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए दिव्यांग जनों के अधिकारों की लड़ाई लड़कर उन्हें हक और न्याय दिलाने का भरसक प्रयास करेंगे। उन्होंने महागठबंधन की प्रदेश कार्यकारिणी का आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया। वहीं जनपद के दिव्यांग जनों समेत तमाम शुभचिंतकों ने मनोनयन की खबर पाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *